Gujarat Board SSC 10th Result 2022: गुजरात बोर्ड, जीएसईबी की ओर से एसएससी यानि कक्षा 10 परिणाम 2022 की घोषणा आज यानी 6 जून 2022 को कर दी गई। इसे बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट gseb.org पर चेक किया जा सकता है। बता दें रिजल्ट का इंतजार करीब 9 लाख से अधिक परीक्षार्थियों को था, जो अब खत्म हो गया है। परीक्षार्थी ऑनलाइन स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। परिणाम संबंधित अपडेट के लिए इस पेज पर बने रहें। @infarmona
गुजरात बोर्ड 10वीं के परिणाम 6 जून 2022 को जारी कर दिए गए हैं। बताया जाता है कि गुजरात एसएससी पास प्रतिशत 65.18% रहा। एसएससी रिजल्ट गुजरात बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट gseb.org पर चेक किया जा सकता है। 2020 की तुलना में पास प्रतिशत में तेज वृद्धि देखी गई है। साल 2020 में पास प्रतिशत 60.64% था।
2022, Gujarat Board SSC 10th Result 2022: जीएसईबी कक्षा 10 के लगभग 9.7 लाख छात्र अपना एसएससी व 10वीं के परिणाम देख सकते हैं। बोर्ड की ओर से डिजिटल मार्कशीट ऑनलाइन जारी की गई है। जिसे परीक्षार्थी gseb.org के माध्यम से ऑनलाइन डाउनलोड कर सकते हैं। परीक्षा का आयोजन 28 मार्च से 9 अप्रैल 2022 तक किया गया था। गुजरात कक्षा 10 के परिणाम जारी कर दिया गया है, परीक्षार्थी डायरेक्ट लिंक से इसे चेक कर सकते हैं।ssc result
© FARMONA
Tags
GSEB RESULT SSC